National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 7:06 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 7:06 pm

पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

मसूरी

अंतरराष्ट्रीय वेस्ट पिकर दिवस पर नगर पालिका सभागार में 80 कूड़ा बिननें वालों को हिलदारी और नगर पालिका की ओर से कंबल दे कर सम्मानित किया गया उनके द्वारा समाज के स्वास्थ्य और स्वच्छ रखने के लिए किया जा रहे अति महत्वपूर्ण कार्य की सराहना की इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा शहर को स्वच्छ रखने और समाज को स्वस्थ रखने के लिए कूड़ा बिननें वालों के योगदान को सराहा गया और अपने स्वास्थ्य की चिंता ना करते हुए शहर वासियों को स्वच्छ रखने के लिए कूड़ा बिनने का कार्य करते हैं
इस मौके पर नगर पालिका कार्यालय अधीक्षक महावीर सिंह राणा ने कहा कि अपने स्वास्थ्य की परवाह न करते हुए इनके द्वारा किए जा रहे कार्य से समाज में जागरूकता फैलती है
वही शिक्षिका निमेश डंगवाल ने कहा कि यह लोग समाज का दर्पण होते हैं और ऐसे लोगों को सम्मानित करके उन्हें गर्व महसूस हो रहा है

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।