National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:29 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:29 pm

लोकसभा चुनाव 2024 स्वीप कार्यक्रम के तहत  सारथी बने टैक्सी संचालक

राजेंद्र सिंह चौहान
उत्तरकाशी उत्तराखंड

लोकसभा चुनाव 2024 स्वीप कार्यक्रम के तहत  सारथी बने टैक्सी संचालक :——

उत्तरकाशी, 1 मार्च 2024

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मुख्य विकास अधिकारी जय किशन ने टैक्सी संचालकों से भेंट कर आगामी लोक सभा चुनाव में जिले में मतदान का प्रतिशत बढाने हेतु मतदाताओं को प्रेरित करने की अपील की तथा मतदान की अपील से जुड़े स्टीकर्स जारी किए।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक कर उन्हें अधिकाधिक मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए जिले में इन दिनों नियमित रूप से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में मुख्य विकास अधिकारी और स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जय किशन आज भटवाड़ी रोड स्थित टैक्सी यूनियन कार्यालय में पहुंचे और यूनियन के पदाधिकारियों व वाहन चालकों से लोकतंत्र के चुनावी पर्व में बढ-चढ कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे वाहनों के चालकों को भी ईडीसी व पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करने की सुविधा का उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए। इसके लिए चालकों को पूरी सुविधा व सहायता प्रदान की जाएगी। श्री जय किशन ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे वाहन चालकों की अन्य सुविधाओं व जरूरतों का भी प्रशासन पूरा ध्यान रखेगा। इस मौके पर जिले के मतदाताओं से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील के स्टीकर्स भी जारी किए गए और खुद मुख्य विकास अधिकारी ने वाहनों पर यह स्टीकर्स चिपकाए। उन्होंने टैक्सी संचालकों को स्वीप अभियान के सारथी बताते हुए कहा कि वाहनों में आवाजाही करने वाले मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने में वाहन चालक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस मौके पर वाहन चालकों और यूनियन पदाधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान में वाहन चालक पूरी प्रतिबद्धता से सहयोग करेंगे। इस मौके पर स्वीप कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी देवेन्द्र पटवाल, कपिल उपाध्याय, कीर्ति पंवार सहित विश्वनाथ जीप कमाण्डर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष रोशन लाल, उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह सचिव मनोज भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में टैक्सी संचालक उपस्थित रहे।
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार 2 मार्च को प्रवासी और अनुपस्थित मतदाताओं के परिवार के सदस्यों से बातचीत का कार्यक्रम निर्धारित है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।