आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने विकास नगर ब्लॉक मैं किया धरना प्रदर्शन

विकास नगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर विकास नगर ब्लॉक में अध्यक्ष संयोगिता तथा जिला अध्यक्ष श्री पिंकी सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया और कहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कई दिनों से हड़ताल पर है हमारी मांगे सबसे पहले हमारा मानदेय बढ़कर 18000 रुपए महीना किया जाए इसके अलावा मिनी आंगनवाड़ी केदो का उच्चारण कर वहां की मिनी आंगनवाड़ी को अन्य आंगनबाड़ी के बराबर मानदेय देने और निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान बीएलओ का काम करने के बदले मिलने वाली धनराशि को बढ़ाने की मांग की और रिटायरमेंट के समय जो आंगनवाड़ी सहायिका रिटायर होकर चली जाती है वह खाली हाथ न जाकर उन्हें 2 लाख की धनराशि दिया जाए और हमें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए विभिन्न मांगों को लेकर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आज ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन पर बैठे रहे उनका कहना है जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती तब तक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा इस मौके पर धरना प्रदर्शन में सुमन लता रुचि डोगरा रेनू बरखा सुधा मीना राय कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे






