National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 28, 2026 1:29 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 28, 2026 1:29 pm

चिकित्सा विभाग ने अवैध चिकित्सालय पर छापा मार कार्यवाही चिकित्सालय किया सील

चिकित्सा विभाग ने अवैध चिकित्सालय पर छापा मार कार्यवाही चिकित्सालय किया सील

जसपुर में लगातार एक के बाद एक अवैध चिकित्सालय पर प्रशासन द्वारा छापामार कार्रवाई की जा रही है लेकिन नगर में अवैध चिकित्सालय जमकर स्वास्थ्य विभाग को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं बता दे कि जसपुर नगर क्षेत्र में मौहल्ला जुलाहान में हेल्थ केयर सेन्टर में छापामारी की गई जिसमें तीन महिलाएं चिकिसालय में उपचार के लिये बैठी थी अचानक टीम को देख हड़कम्प मच गया छापेमारी में चिकित्सा अधिकारी बताया कि कि अवैधानिक रूप से चल रहे चिकित्सालय को शाहनवाज चला रहा था जिसके चिकितसालय से प्रतिबन्धित इंजेक्शन भी बरामद हुए जिसे जसपुर पुलिस के सपुर्द कर चिकितसालय को सील कर दिया गया है मौके से चिकितसालय संचालक फरार हो गया। अधीक्षक की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दायर कर दिया गया अधीक्षक ने बताया कि नामचीन महिला चिकित्सक द्वारा जसपुर के अनेक अवैध चिकित्सालय केन्द्र खोलकर जरिए महिला रोग विशेषज्ञ के रूप जच्चा जननी हो या गर्भपात समस्त कार्य बखूबी चलने की चर्चाएं जोरो पर चल रही थी इसको लेकर जसनगर क्षेत्र में लगातार अभय चिकित्सालय पर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है कई अस्पताल लगातार चीज किए गए हैं

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *