National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:28 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:28 pm

‘सभी मामलों का कानूनी रूप से करूंगा सामना’, उदयनिधि स्टालिन ने दिया बयान ।

Udayanidhi Stalin statement on Sanatan Dharma Row said I will face the cases filed against me legall- India TV Hindi

Image Source : PTI
उदयनिधि स्टालिन

Udayanidhi Stalin on Sanatan Dharma: सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना वायरस से करते हुए कहा था कि इसे खत्म कर देना चाहिए। उदयनिधि स्टालिन के इस बयान की देशभर में आलोचना हो रही है। उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ उत्तर प्रदेश में केस भी दर्ज किया गया है। चौतरफा घिर चुके स्टालिन ने कहा है कि वो अपने ऊपर लगे सभी मामलों का कानूनी रूप से सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों से भाजपा सरकार के खिलाफ पूरा देश एकजुट हो चुका है। इसी कारण भाजपा नेताओं द्वारा टीएनपीडब्ल्यूएए सम्मेलन में मेरे भाषण को ‘जनसंहार के लिए उकसाने वाला’ बताया गया है। उन्होंने मेरे भाषण को अपनी सुरक्षा के लिए हथियार बना लिया है।  

उदयनिधि स्टालिन ने फिर दिया बयान


 

उदयनिधि स्टालिन ने अपने आधिकारिक लेटरपैड पर के जरिए बयान साझा करते हुए कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि केंद्र सरकार के मंत्री थिरू (स्टालिन) जैसे हैं। अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री फर्जी खबरों के आधार पर मेरे खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सम्मानजनक पदों पर पहते हुए मेरे नाम की बदनामी फैलाने को लेकर मुझे ही उन लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कराने चाहिए। स्टालिन ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि भाजपा के नेताओं के जीवित रहने का यही तरीका है। जिंदा कैसे रहना है वे नहीं जानते हैं, इसलिए मैंने ऐसा नहीं करने का फैसला लिया है।’

Udayanidhi Stalin statement on Sanatan Dharma Row said I will face the cases filed against me legall

Image Source : INDIA TV

उदयनिधि स्टालिन का बयान

उदयनिधि स्टालिन ने आगे कहा कि सब जानते हैं कि हम (डीएमके) किसी भी धर्म के दुश्मन नहीं हैं। मैं डीएमके संस्थापक पेरारिग्नर अन्ना के राजनीतिक उत्तराधिकारियों में से एक हूं। आईए हम पेरियार, अन्ना, कलैगनागर और पेरासिरियार की विचारधाराओं की जीत के लिए काम करने का संकल्प लें। सामाजिक न्याय को हमेशा के लिए पनपने दें। बता दें कि उदयनिधि स्टालिन अपने बयान के बाद से ही चौतरफा घिरे हुए हैं। भाजपा व अन्य कई दलों तथा सनातन धर्म के संगठनों और संतों द्वारा उदयनिधि को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Source link

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।