National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 11, 2026 4:01 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 11, 2026 4:01 pm

कुलदीप कुमार वाल्मीकि के मेयर बनने पर मिठाई वितरित की

कुलदीप कुमार वाल्मीकि के मेयर बनने पर मिठाई वितरित की


चंडीगढ मेयर चुनाव में भाजपा के द्वारा की गई धांधली के बाद सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद कुलदीप कुमार को मेयर का पद दिया गया जिससे बाल्मीकि समाज में खुशी की लहर है मसूरी में बाल्मीकि समाज, शहर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोगों ने इस मौके पर मिष्ठान वितरित किया व कुलदीप के समर्थन में नारेबाजी की और सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को एतिहासिक बताया और कहा कि यह लोकतंत्र कि यह जीत है
एमपीजी कालेज छा़त्र संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रिंस बाल्मीकि समाज के सदस्यों, शहर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए और चंडीगढ मेयर चुनाव में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश आने के बाद कुलदीप कुमार को मेयर पद पर विजयी घोषित करने पर खुशी व्यक्त की और मिष्ठान वितरित किया
इस मौके पर प्रिंस ने कहा कि भारत में लोकतंत्र जिंदा है और एक माह पूर्व जिस प्रत्याशी को मेयर पद पर हारा हुआ घोषित कर दिया था उस पर सर्वोच्च न्यायालय ने जो निर्णय दिया वह सराहनीय है
इस मौके पर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि चंडीगढ में एक माह पूर्व मेयर चुनाव हुए थे जिसमें रिटर्निंग आफिसर ने लोकतंत्र का मजाक बनाया और बैलेट पेपरों पर धांधली की लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद सभी लोगों में खुशी की लहर है

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *