National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 11:48 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 11:48 am

उत्तरकाशी कप्तान के बिछाए जाल मे फंस रहे नशा तस्कर, अवैध स्मैक के साथ 1 को किया गिरफ्तार

दीपक नेगी की रिपोर्ट
उत्तरकाशी उत्तराखंड

कप्तान के बिछाए जाल मे फंस रहे नशा तस्कर, अवैध स्मैक के साथ 1 को किया गिरफ्तार


ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025 एवं आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर श्री अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा अवैध नशा तस्करों एवं संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करते हुये उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने हेतु जनपद के पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली/थाना प्रभारी, एसओजी एवं एएनटीएफ की टीम को निर्देश दिये गये है, इसी क्रम में कल 21.02.2024 की सायं को पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री अमरजीत सिंह व प्रभारी एसओजी श्री प्रकाश राणा नेतृत्व मे एसओजी व कोतवाली उत्तरकाशी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर जाल बुनते हुये चुंगी बडेथी के पास से अमित रावत नामक युवक को 5.77 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, आज अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त- अमित रावत पुत्र रणवीर सिंह रावत निवासी वार्ड नं0 3 ज्ञानसू उत्तरकाशी उम्र- 37 वर्ष।
बरामद माल-5.77 ग्राम स्मैक कीमत करीब 60,000 रु0
पुलिस टीम
1- उ0नि0 जगत सिंह
2- हे0कानि0 गोविन्द गुंसाई
3- कानि0 दीपक चौहान
4- एसओजी टीम

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *