National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:28 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:28 pm

पाकिस्तान की जीत से टीम इंडिया को झटका, अब इस तरह बनेगी फाइनल की राह

Rohit Sharma Shubman Gill - India TV Hindi

Image Source : GETTY
Rohit Sharma Shubman Gill

Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 में अब सुपर 4 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर यहां भी अपना शानदार आगाज किया है। सुपर 4 में चार टीमें पहुंची हैं, जहां उन्हें हर एक टीम से भिड़ना है। यानी सभी टीमों को तीन तीन मैच खेलने का मौका मिलेगा। जो दो टीमें टॉप पर रहेंगी, वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएंगी। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल की ओर एक कदम बढ़ा दिया है। इससे भारतीय टीम के लिए जरूर मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। चलिए जरा समझने की कोशिश करते हैं कि टीम इंडिया को अब फाइनल में जाने के लिए क्या करना होगा। 

एशिया कप के सुपर 4 में ऐसा होगा टीम इंडिया का शेड्यूल


सुपर 4 की बात करें तो भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान से दस सितंबर को खेलेगी। इसके बाद 12 सितंबर को टीम इंडिया श्रीलंका से भिड़ेगी और इसके बाद 15 सितंबर को आखिरी लीग मैच बांग्लादेश से भिड़ती हुई नजर आएगी। खास बात ये है कि यहां के मैच इतने ज्यादा अहम हो गए हैं कि एक भी मैच हारने का मतलब ये है कि आपके फाइनल में जाने की संभावनाएं कम हो जाएंगी। ऐसे में जहां एक ओर पाकिस्तानी टीम आगे बढ़ती दिख रही है, वहीं बांग्लादेश अपना पहला मैच हारकर फाइनल में एंट्री करने से दो कदम पीछे हो गई है। अब दो दिन कोई भी मुकाबला नहीं है और आने वाले सभी मैच श्रीलंका में ही होंगे। 

टीम इंडिया को जीतने होंगे अपने तीनों मैच, दो मैच में जीत पर फंस सकता है नेट रन रेट का मामला

टीम इंडिया को फाइनल में जाने के लिए अब अपना अगला मैच पाकिस्तान से हर हाल में जीतना होगा। इससे होगा कि भारत और पाकिस्तान के बराबर दो अंक हो जाएंगे। जहां एक ओर पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर अपना नेट रन रेट भी अच्छा कर लिया है। वहीं श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया चार अंक हासिल कर सकती है। इसके साथ ही अगर भारतीय टीम ने बांग्लादेश को भी कर दिया तो बांग्लादेश की टीम दो अंक से आगे नहीं बढ़ पाएगी। वहीं भारतीय टीम के छह अंक हो जाएंगे। छह अंक लेकर फाइनल में जाना तय हो जाएगा। लेकिन अगर कहीं चार ही अंक रह गए तो मामला फंसा सकता है, वो भी नेट रन रेट पर। क्योंकि चार पाकिस्तान श्रीलंका को हराकर चार अंक हासिल कर सकता है। वहीं श्रीलंका की टीम भी चार अंक हासिल कर सकती है। लेकिन अगर बांग्लादेश ने अपने बचे हुए दो मैच जीत लिए तो उसके भी चार अंक हो जाएंगे। हालांकि अभी ये कहना मुश्किल है कि कौन सी दो टीमें होंगी, जो फाइनल खेलेंगी, लेकिन इतना जरूर है कि यहां का एक भी मैच हारने का मतलब ये है​ कि आपने फाइनल की राह में रोढ़े अटका लिए हैं। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें  

आठ साल बाद IPL में नजर आ सकता है ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, खुद किया बड़ा खुलासा

IND vs PAK: भारत के खिलाफ प्लेइंग 11 से बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी, इंजरी ने बढ़ाई पाकिस्तान की टेंशन!

Latest Cricket News

Source link

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।