वरिष्ठ पत्रकार एवं चिंतक बांकेलाल निषाद “प्रणव”
गीता जयंती :– मानवता के लिए सृष्टि की पहली उद्घोष है गीता— स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज
आगामी 20 दिसम्बर को जन-जन गीता घर-घर गीता का हो संदेश
*”घर-घर गीता जन-जन गीता*”
“*वसुधैव कुटुंबकम् का शास्वत मंत्र*”
“*श्रीमद्भागवतगीता, हो राष्ट्रीय ग्रंथ*”
आगामी 20 दिसम्बर को जन-जन गीता घर-घर गीता के शास्वत संदेश के साथ देश – विदेश में गीता जयंती मनाई जायेगी। दुनिया के नाम पहला ईश्वरीय संदेश गीता पूरे विश्व की मानवता को समेकित करती है। गीता में एक ईश्वर की आराधना, उसको पाने की एक ही विधि-विधान, धर्म – कर्म यज्ञ- भक्ति, जाति, श्वास – प्रश्वास का यजन आदि का शास्वत व चिरस्मरणीय व्याख्या है। आदि मानव से मनुष्य होने तक लाखों वर्षों की लंबी यात्रा में हजारों- हजार भाषाओं का उद्गम हो चुका है इसीलिए महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण के मुख से निसृत श्रीमद्भागवत गीता का उद्गम आज से 5200 वर्षों पहले हुआ था और आज नवीनीकरण के रूप में दुनिया के लगभग 36 भाषाओं में श्रीमद्भागवत गीता भाष्य यथार्थ गीता संसार के समक्ष मानवमात्र के लिए धर्मग्रंथ के रुप में उपलब्ध है। जो ईश्वरीय आदेश से आकाशवाणी द्वारा विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित समय के तत्व द्रष्टा महापुरुष अनंत विभूषित ब्रह्मऋषि करुणा निधान परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज के श्रीमुख से निसृत ईश्वरीय वाणी है। विश्व इतिहास में गीता मानवता के नाम प्रथम धर्मोपदेश है, विश्व की पहली धार्मिक उद्घोष है। महाभारत काल में गीता का जब उद्गम हुआ तो उस समय संसार मजहब मुक्त था और आज मजहब युक्त है। अनेकानेक धार्मिक भ्रांतियों से युक्त धार्मिक साहित्यों का सृजन हो गया। संसार बुरी तरह अनेक मत-मतांतरों में उलझ गया यहां तक कि दुनिया को राह दिखाने और बताने वाला विश्व गुरु भारत खुद राष्ट्रीय धर्म शास्त्र के अभाव में दिग्भ्रमित होने लगा। ऐसे अन्यमनस्कता की स्थिति में धर्मसंकट से ग्रस्त भारत समेत पूरे विश्व को मार्ग दिखाने की आवश्यकता ईश्वर को भी हुई। उन्होंने महाभारत काल के क्लिष्ट संस्कृति भाषा में लिखी गीता के 700 श्लोकों को हिंदी में रुपांतरित परमहंस स्वामी परमानंद जी महाराज के सुयोग्य शिष्य परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज के श्रीमुख से कराई जो आज दुनिया के समक्ष 36 भाषा में यथार्थ गीता के रूप में उपलब्ध है। मजहब मुक्त गीता भाष्य यथार्थ गीता के विषय में हम कह सकते हैं कि — 
*”न मैं हिन्दू न मैं मुस्लिम न मैं सिख इसाई हूॅं।*”।
*”मैं तो तेरे दिल में रहकर तेरी ही परछाई हूं।।*”
*”योगी मेरा मर्म बतावे योगी तेरा हृदय जगावै।*”
*”मैं योग हूॅं मैं ब्रह्मविद्या मैं माइलस्टोन हूॅं।।*”
*”मैं गीता मैं महामंत्र हूॅं मैं कृष्ण की जुबान हूॅं।*”
*”अडगड़ मेरी भाष्य बतावैं मैं सृष्टि की यथार्थ हूॅं।।*” इसीलिए श्रीमद्भागवत गीता भाष्य यथार्थ गीता को पूज्य श्री गुरुदेव भगवान आगामी 20 दिसम्बर की गीता जयंती को “*जन-जन गीता, घर-घर गीता*” के संदेश के साथ मनाने का आदेश – निर्देश दिया है।






