National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 25, 2026 3:52 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 25, 2026 3:52 pm

ऑपरेशन प्रहार के तहत विकासनगर पुलिस की कार्रवाई, दो चरस तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत विकासनगर पुलिस की कार्रवाई, दो चरस तस्कर गिरफ्तार

 

 

  •  कार से 419.3 ग्राम अवैध चरस बरामद, तस्करी में प्रयुक्त अल्टो K10 कार जब्त

विकासनगर, 25 नवंबर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 419.3 ग्राम अवैध चरस बरामद करने के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त अल्टो K10 कार को भी जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

पुलिस के अनुसार, मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान को प्रभावी बनाने तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 नवंबर को पुलिस को त्यागी फार्म हाउस, कैनाल रोड से करीब 400 मीटर आगे एक वाहन में संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिली।

 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां अल्टो K10 कार में दो व्यक्ति बैठे मिले। वाहन की तलाशी लेने पर एक पन्नी में 419.3 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया।

 

हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं आरोपी

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृजलाल (51 वर्ष), पुत्र स्व. शिवलाल, निवासी संसोग, डाढिरावत, थाना जुब्बल, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश तथा दिनेश (39 वर्ष), पुत्र मेहरू राम, निवासी थियारा, थाना नेरूआ, तहसील चौपाल, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर कोतवाली विकासनगर में मुकदमा संख्या 362/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

पुलिस टीम

 

कार्रवाई में उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, चौकी प्रभारी बाजार, कांस्टेबल पवन बिष्ट तथा कांस्टेबल सौरभ सैनी शामिल रहे।

 

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *