National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 24, 2026 10:53 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 24, 2026 10:53 am

स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के करकमलों द्वारा हरिओम हास्पिटल का उद्घाटन 

चंदौली ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के करकमलों द्वारा हरिओम हास्पिटल का उद्घाटन 

 

 

धन्य हुई चंदौली की धरती, हेलीकाप्टर से पहुंचे स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज

विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित कालजयी धर्म-शास्त्र यथार्थ गीता के प्रणेता समय के तत्व द्रष्टा महापुरुष अनंत विभूषित ब्रह्मऋषि करुणा निधान परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज के कर कमलों द्वारा आज चंदौली में डाक्टर विवेक सिंह के हरिओम हास्पिटल का उद्घाटन हुआ। पूज्य श्री गुरुदेव भगवान के द्वारा सत्संग प्रवचन भी हुआ व विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ। मुफ्त में यथार्थ गीता की हजारों प्रतियां बांटी गई । “*जहां भगवान वहीं जहांन*”* पूरा शक्तिषगढ़ का पदार्पण हो चुका था। पूज्य श्री गुरुदेव भगवान के लगभग सभी शिष्य गणों की गरिमामई उपस्थिति रही। दिव्य वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम की भव्यता- नव्यता ऐतिहासिक रही। पूज्य श्री गुरुदेव भगवान के सत्संग के पहले उनके सत्यान्वेषी शिष्य गणों ने सत्संग किया। पूज्य श्री गुरुदेव भगवान ने “*श्वासों का क्या भरोसा रूक जाये कब कहां पर*” पर बोलते हुए बताये कि वास्तविक वैद्य महापुरुष होते हैं जो जन्म-जन्मांतर के संस्कारिक रोगों से मुक्त कर साधक रुपी रोगी को मुक्ति प्रदान कर देते हैं, समाधि प्रदान कर देते हैं। उन्होंने बताया कि “*एक ब्याधि बस नर मरहिंं, ए असाधि बहु ब्याधि।”* *” पीड़हिं संतत जीव कहुं सो किमि लहै समाधि।।*” अर्थात मनुष्य केवल एक ही असाध्य रोग से मुत्यु को प्राप्त हो जाता है यहां तो षडविकार समेत अनेक असाध्य रोग हैं ऐसी स्थिति में जीव समाधि को कैसे प्राप्त करे? इस पर पूज्य श्री बताते हैं कि गीतोक्त साधना करना पड़ेगा। सद्गुरु के संरक्षण में हृदयस्थ ईश्वर की आराधना करनी पड़ेगी तभी सम आदि समाधि की प्राप्ति होगी। पूज्य श्री गुरुदेव भगवान की अमृतवाणी से पूरा भक्त समाज धन्य – धन्य हो गया। डाक्टर विवेक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पूज्य श्री गुरुदेव भगवान की कृपा से सारा कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। आयोजक डाक्टर विवेक ने सबको साभार, साधुवाद दिये । पूज्य श्री गुरुदेव भगवान से कृपा बनी रहने के लिए प्रार्थना किये।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *