National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 15, 2026 5:57 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 15, 2026 5:57 am

हरबर्टपुर में 2.02 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, 100 फीट ऊंचा तिरंगा और अंबेडकर प्रतिमा स्थापित होगी

हरबर्टपुर में 2.02 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, 100 फीट ऊंचा तिरंगा और अंबेडकर प्रतिमा स्थापित होगी

 

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया भूमि पूजन, पेयजल समस्या होगी दूर

 

विकासनगर।हरबर्टपुर बस अड्डा परिसर में शनिवार को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने 202.81 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों के साथ ही बस अड्डा परिसर में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया गया।

इस मौके पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि विकासनगर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़कों के निर्माण से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। वहीं, डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक समानता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देगी। 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज हरबर्टपुर की पहचान बनेगा और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करेगा।

चौथी मंजिल तक पानी पहुंचाने की परेशानी होगी दूर

 

विधायक ने क्षेत्र में बिछाई जा रही नई पेयजल लाइन का जिक्र करते हुए कहा कि योजना पूरी होने के बाद लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि अब चौथी मंजिल तक पानी पहुंचाने के लिए मोटर के सहारे बार-बार पानी चढ़ाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। नई पेयजल व्यवस्था से घरों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं की घोषणा करना ही नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर जनता को लाभ पहुंचाना है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, सभासद विनोद कश्यप, मेघ शर्मा, सरिता थापा, सुबीर दास, नामित सभासद भगवान सिंह, संतोष रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन रोहिल्ला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता गुलेरी, खालिद मंसूरी, अरुण मित्तल, संग्राम सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुषमा गुप्ता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष घनश्याम सैनी, दिनेश कौशिक सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *