National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 15, 2026 5:49 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 15, 2026 5:49 am

19 नवंबर को साहिया में होगा ‘गढ़ बैराट युवा संवाद’, भविष्य के जौनसार-बावर पर होगा मंथन

19 नवंबर को साहिया में होगा ‘गढ़ बैराट युवा संवाद’, भविष्य के जौनसार-बावर पर होगा मंथन

 

*साहिया। जौनसार-बावर क्षेत्र के युवाओं को एक साझा मंच पर लाने और क्षेत्र के भविष्य की दिशा तय करने के उद्देश्य से आगामी 19 नवंबर को एसएमआर जनजातीय पीजी कॉलेज साहिया में ‘गढ़ बैराट युवा संवाद’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय **‘भविष्य का जौनसार-बावर’** रखा गया है

कार्यक्रम के आयोजक सामाजिक कार्यकर्ता भारत चौहान ने बताया कि युवा संवाद में पर्यटन, लोक संस्कृति, सामाजिक क्षेत्र, राजनीति, कृषि-बागवानी और प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे युवाओं को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए प्रतिभावान युवाओं की विस्तृत सूची तैयार की गई है। क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे युवा इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे।

 

आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गढ़ बैराट समाचार पत्र पिछले 21 वर्षों से जौनसार-बावर की संस्कृति और विकास से जुड़े मुद्दों को उठाने के साथ संगोष्ठियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

युवा संवाद में शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, लोक संस्कृति, पलायन और क्षेत्र के विकास में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खुली परिचर्चा होगी। इसमें बुद्धिजीवी, विभिन्न राजनीतिक दलों के युवा प्रतिनिधि, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा प्रतिभाग करेंगे।

खजान सिंह चौहान ने कहा कि यह आयोजन अपने आप में विशेष होगा। संवाद के माध्यम से जौनसार-बावर के भविष्य की दिशा और दशा पर सार्थक मंथन किया जाएगा। युवाओं के विचारों और सुझावों के आधार पर क्षेत्र के विकास का नया रोडमैप तैयार करने की दिशा में पहल होगी। उन्होंने बताया कि लगभग 45 वर्ष से कम आयु के युवाओं की सूची तैयार की गई है, जिसमें सभी वर्गों के युवक-युवतियों को आमंत्रित किया जाएगा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *