National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 9, 2026 11:04 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 9, 2026 11:04 pm

दिवंगत आत्मा की शांति हेतु यथार्थ गीता पाठ का आयोजन 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो मनोज कुमार 

 

दिवंगत आत्मा की शांति हेतु यथार्थ गीता पाठ का आयोजन 

 

नरियांव पप्पू यादव के घर हुआ यथार्थ गीता पाठ 

 

समय के महापुरुष सद्गुरु भगवान परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज कृत श्रीमद्भागवत गीता भाष्य यथार्थ गीता ईश्वरीय आदेश से लिखा गया है और यह ईश्वरीय कृति है जो संसार में बसे समस्त मानवजाति के लिए वरदान है। इसका पाठ करने से अन्तर्जगत व बाह्य जगत के वातावरण शुद्ध हो जाते हैं। यथार्थ गीता कहती हैं कि आत्मा अजर-अमर शास्वत व सनातन है इसे न शस्त्र काट सकता है न पानी गीला कर सकता है और न ही वायु सुखा सकती है। लेकिन पूज्य श्री गुरुदेव भगवान स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज बताते हैं कि संसार के समस्त मानव जाति को अपने अंदर बसे आत्मा की (अर्थात आत्मा ही परमात्मा है और परमात्मा ही आत्मा है) का समय के महापुरुष सद्गुरु की शरण में व उनके निर्देशन में चलकर भजन करना चाहिए। आत्मा की पहचान सद्गुरु ही कराता है। अब प्रश्न उठता है कि भजन किया कैसे जाए? तो ओम् का जप और सद्गुरु का ध्यान ही भजन करने का मूल मंत्र है। ओमित्येकाक्षरं ब्रम्ह व्याहरन्मामनुस्मरन । य प्रयाति त्यजन्देहं स याति परमां गतिम्।। कहीं भी कुछ संदेह है तो यथार्थ गीता का अध्ययन करें जिसका पाठ करने और कराने से लौकिक और पारलौकिक जीवन सुखमय हो जाता है। इसलिए संसार के समस्त मानवों को यथार्थ गीता का नियमित पाठ करना और कराना चाहिए । जनपद के आलापुर तहसील अंतर्गत नरियांव में पप्पू यादव के दिवंगत पुत्र की आत्मा की शांति हेतु यथार्थ गीता पाठ का किया गया।

ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारूकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माअ्मृतात।।

पूज्य श्री गुरुदेव भगवान बताते हैं कि अपना गृहकार्य करते हुए गीतोक्त साधना करना चाहिए। वह जन्म सराहनीय है जिसके पीछे मृत्यु न हो और वह मृत्यु सराहनीय है जिसके पीछे जन्म न हो जातस्य हि ध्रुवोर मृत्युर्यधुर्वंजन्म मृतस्य च ।

तस्मादपरिहार्येर्थे न तं शोचितुमर्हसि।।

भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को जन्म- मरण संबंधित संदेह का शमन कर उसकी यथार्थता पर प्रकाश डालते हुए बताये कि हे अर्जुन! कि संपूर्ण प्राणी जन्म से पहले बिना शरीर वाले और मरने के बाद भी बिना शरीर वाले हैं। जन्म के पूर्व और मृत्यु के पश्चात भी दिखाई नहीं पड़ते, केवल जन्म मृत्यु के बीच में ही शरीर धारण किये हुए दिखाई देते हैं। पूज्य श्री गुरुदेव भगवान बताते हैं कि जीव शिव हो सकता है बसर्ते कि उसे जन्म और मृत्यु का कारण संस्कारों को काटना होगा। ये तभी कटेंगे जब हम जन्म जन्मांतर के संस्कारों पर ब्रेक लगाएंगे और उस ब्रेक की चाभी समय के महापुरुष के पास है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *