National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 8, 2026 7:54 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 8, 2026 7:54 am

ऑपरेशन प्रहार के तहत विकासनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 464 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत विकासनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 464 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

  • कार में छिपाकर रखी थी चरस, तस्करी में इस्तेमाल मारुति स्विफ्ट कार पुलिस ने की जब्त

विकासनगर (देहरादून)। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के मुख्यमंत्री के संकल्प और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत भोजावाला क्षेत्र से एक व्यक्ति को 464 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली विकासनगर पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि भोजावाला क्षेत्र में एक संदिग्ध मारुति स्विफ्ट कार संख्या UK 07AZ-4776 खड़ी है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन के पास खड़े व्यक्ति से पूछताछ की। आरोपी की पहचान प्रदीप उर्फ सोनू (45 वर्ष), पुत्र मीर सिंह, निवासी भोजावाला, विकासनगर के रूप में हुई।

पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में कार की तलाशी ली तो स्टीयरिंग सीट के नीचे रखी एक पन्नी से 464 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को 5 नवंबर 2026 को दोपहर 1:05 बजे गिरफ्तार कर लिया।

मिर्जापुर से खरीदकर लाया था चरस

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह चरस मिर्जापुर से खरीदकर लाया था। उसका इरादा इसे गांव के लोगों और अन्य ग्राहकों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचकर मुनाफा कमाने का था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ग्राहकों की तलाश में था, इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले भी दर्ज है एनडीपीएस का मुकदमा

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में मुकदमा संख्या 347/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 19/2019 दर्ज हो चुका है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

इस कार्रवाई को चौकी प्रभारी डाकपत्थर उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में कांस्टेबल मनोज भारती और कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह शामिल रहे।

 

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *