विदेश की धरती पर डॉ पूजा गौड़ सम्मानित, अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया
विकास नगर।
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित सयुंक्त राष्ट्र इंटरनेशनल इयर ऑफ दा वुमेन फार्मर 2026,के अवसर पर, आगराया के तत्वावधान में यूरोप के बोलोनिया शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समिट में वैश्विक पहल के लिए डॉ. पूजा गौड़ को चेंज मेकर पुरस्कार 2026′ से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें महिला और किसानों को विपणन से जोड़ने,एफकेकेबीसहकारिता, व्यावसायिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने तथा आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के क्षेत्र में किए गए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस समिट में पूरे विश्व से 40 से अधिक देशों ने प्रतिभाग किया था लेकिन पूजा गौड़ द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत से डॉ पूजा गौड़ को चुना गया। गौड़ द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए इससे पूर्व भी उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर डॉ. गौड़ ने कहा कि यह क्षण उनके जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण है। उनके कार्य को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना पूरे देश और उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। डॉ गौड़ ने कहा कि यह पुरस्कार उन सभी युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा है कि अब वक्त आ गया है कि पलायन को छोड़कर गाँव की और लौटना चाहिए तथा मृदा, खेत बचाओ अभियान में जुड़कर जैविक खेती की नयी क्रांति लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह दिन-रात महिलाओं और किसानों के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं और भविष्य में भी इसी निष्ठा से कार्य करती रहेंगी। यह पुरस्कार उन सभी महिलाओं और किसानों को समर्पित है जो इस यात्रा में निरंतर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि जब वह विप्रो जैसी नामी -गिरामी कई आई टी कंपनी में काम करती थी तब भी उन्हें कई अवार्ड से सम्मानित किया गया था। लेकिन कृषि और ग्रामीण कार्य के लिए मिले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान का अलग महत्व है। क्योंकि कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्र उनके लिए नया कार्य था और इसमें भी वह मेहनत से रात दिन महिलाओं और किसानों के लिए काम कर रही है आगे भी करते रहेगी।
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा नवोन्मेषी किसान सम्मान 2026,गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर द्वारा प्रगतिशील कृषक सम्मान -2026,
उत्तराखण्ड सहकारिता विभाग द्वारा अन्तराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 पर सहकारिता शक्ति सम्मान -2025, फार्म एन फूड दिल्ली प्रेस द्वारा कृषि सम्मान,कृषि जागरण -आईसीएआर.. द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय एमएफओआई मिलिनेअर फार्मर आफ़ इंडिया पुरस्कार,कृषि द्वारा राज्य स्तटीय एमएफओआई पुरस्कार, कृषि विपणन बोर्ड, देहरादून द्वारा किसान श्री सम्मान से नवाजा गया है l






