National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 2, 2026 2:28 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 2, 2026 2:28 pm

किशाऊ बांध परियोजना को लेकर विरोध हुआ तेज अब मैलौत – शंबर (क्वानू) में विरोध में उमड़ा जन सैलाब

किशाऊ बांध परियोजना को लेकर विरोध हुआ तेज अब मैलौत – शंबर (क्वानू) में विरोध में उमड़ा जन सैलाब

रिपोर्ट एस एस बिष्ट 

साहिया। देहरादून। उत्तराखंड।

उत्तराखंड हिमाचल की सीमा टोंस नदी पर बनने जा रहे की किशाऊ बांध परियोजना को लेकर डूब क्षेत्र के ग्रामीणों एवं प्रभावित होने वाले लोगों का सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है आज एक बार फिर से मैलौत – शंबर क्वानू में हिमाचल एवं उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों ने परियोजना के खिलाफ विरोध व्यक्त किया, विरोध में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने एक बार फिर से शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ अपना संदेश सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि वह इस परियोजना के बिल्कुल भी खिलाफ नहीं है लेकिन यह परियोजना जहां जिस नाम से बन रही है उसी स्थान पर बने या फिर कम से कम 10 से 15 किलोमीटर आगे बने ताकि राजस्व गांव और क्वानू की उपजाऊ भूमि को बचाया जा सके। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी कालसी के माध्यम से ज्ञापन देकर संवेदनशील मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक अपनी पीड़ा को पहुंचाने का प्रयास किया है। हालांकि इससे पहले भी ग्रामीणों ने मुख्य सचिव से लेकर जिलाधिकारी देहरादून, उप जिलाधिकारी कालसी के माध्यम से कई बार ज्ञापन देकर सरकार का ध्यान केंद्रित करने का प्रयास किया है इसके साथ-साथ विधानसभा चकराता के विधायक प्रीतम सिंह ने सदन के माध्यम से भी इस समस्या से सरकार को अवगत कराने का प्रयास किया लेकिन बावजूद उसके भी सरकार द्वारा कोई संज्ञान ग्रामीणों की समस्या का अभीतक नहीं लिया गया है अब देखना यह है कि आगे ग्रामीण किस तरीके का मार्ग अपनाते हैं नैशनल मीडिया से एस एस बिष्ट की खास रिपोर्ट

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *