National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

October 29, 2026 9:34 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

October 29, 2026 9:34 am

केंद्रीय कृषि मंत्री बंसी लाल गुर्जर का देहरादून में भव्य स्वागत, बचना शर्मा ने किसानों के मुआवजे की मांग उठाई

केंद्रीय कृषि मंत्री बंसी लाल गुर्जर का देहरादून में भव्य स्वागत, बचना शर्मा ने किसानों के मुआवजे की मांग उठाई

 

  • आपदा प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का ज्ञापन सौंपा
  •  बचना शर्मा ने केंद्र सरकार से की किसानों को राहत देने की मांग

देहरादून। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री बंसी लाल गुर्जर के उत्तराखंड आगमन पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की विशेष आमंत्रित सदस्य बचना शर्मा, लाखामंडल, एवं पूर्व युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर उत्तराखंड के आपदा प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बचना शर्मा ने बताया कि वर्ष 2026 में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई दैवीय आपदाओं के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आपदा से कृषि भूमि, नहरों, बगीचों और नगदी फसलों को व्यापक क्षति पहुंची है, जिससे किसानों की आजीविका प्रभावित हुई है।

 

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि आपदा प्रभावित किसानों के नुकसान का उचित आकलन कर उन्हें पर्याप्त मुआवजा और आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर राहत मिलना बेहद जरूरी है, ताकि वे दोबारा खेती-किसानी शुरू कर सकें।

बचना शर्मा ने केंद्रीय मंत्री से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने तथा प्रभावित किसानों को उचित राहत दिलाने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *