National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 11, 2026 6:50 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 11, 2026 6:50 pm

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत भाजपा सहसपुर मंडल द्वारा ग्राम कोटड़ा कल्याणपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सहसपुर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत भाजपा सहसपुर मंडल द्वारा ग्राम कोटड़ा कल्याणपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गांव में ही प्रवास पर मौजूद रहे विधायक सहदेव सिंह पुंडीर व समस्त मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों पर प्रकाश डाला।
कहा उनके विचार और जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने अंत्योदय के सिद्धांत पर अपना संपूर्ण जीवन प्रत्येक गांव, गरीब, दलित, पीड़ित, शोषित व वंचितों के उत्थान के लिए न्योछावर कर दिया और भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, राजपाल, भगवती प्रसाद, बूथ अध्यक्ष युद्धवीर, जीवन सिंह, रामनिवास गुप्ता, उमेश बिष्ट, ज्ञान सिंह आदि बूथ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहें

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *