सहोदय अंतरविद्यालयी खो खो प्रतियोगिता में सेपियंस स्कूल का शानदार प्रदर्शन
सेपियंस परिवार के लिए अत्यंत गर्व का क्षण हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि द सेपियंस स्कूल, विकासनगर ने सीनियर खो-खो टूर्नामेंट में रनर-अप तथा हरबर्टपुर ने सेकंड रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की
हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए, समर्पित कोचों को उनके अथक प्रयासों के लिए, और स्टाफ व मैनेजमेंट को उनके निरंतर सहयोग के लिए हार्दिक बधाई।
चैंपियन सिर्फ ट्रॉफियों से नहीं बनते, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन, समर्पण और कभी न हार मानने वाले जज्बे से बनते हैं!
इसी तरह आगे बढ़ते रहें, उत्कृष्टता की ओर बढ़ते रहें और सैपिएंस परिवार को गौरवान्वित करते रहें ।
दोनों विद्यालयों ने समर्पण एवं प्रभावशाली टीमवर्क का प्रदर्शन किया ।
विकास नगर विद्यालय से सतीश कुमार, संजय चौहान, सूरज चौहान एवं हरबर्टपुर विद्यालय से अंचना, विकास पंवार, रमनीक को उनके कुशल मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं निरंतर सहयोग ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
विद्यालय की निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल ,विकास नगर प्रधानाचार्य नवीन तनेजा हरबर्टपुर प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने सभी विद्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खेल विभाग के सभी सदस्यों के परिश्रम, लगन एवं समर्पण की भी सराहना की।
इस उपलब्धि से संपूर्ण सेपियंस परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। यह सफलता विद्यार्थियों में खेल की भावना विकसित करने के लिए विद्यालय द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।





