National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 22, 2026 6:16 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 22, 2026 6:16 pm

चकराता विधानसभा की विकास मांगों को लेकर भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को सौंपा ज्ञापन

चकराता विधानसभा की विकास मांगों को लेकर भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को सौंपा ज्ञापन

 

लाखामंडल धाम के संरक्षण, आपदा प्रभावित किसानों को मुआवजा और जौनसार-बावर में शिक्षा व रोजगार सुविधाओं के विस्तार की उठाई मांग

लाखामंडल, देहरादून। 22 सितंबर 2026।

भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति की विशेष आमंत्रित सदस्य एवं भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े से भेंट कर चकराता विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर मांग पत्र सौंपा।

मांग पत्र में वर्ष 2026 में आई दैवीय आपदा से चकराता विधानसभा क्षेत्र में हुए नुकसान का उल्लेख करते हुए प्रभावित किसानों, पशुपालकों और आम लोगों को शीघ्र राहत एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की गई। भाजपा नेत्री ने कहा कि आपदा के दौरान कई स्थानों पर सड़क, पुल, खेत और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।

लाखामंडल धाम के संरक्षण की मांग

बचना शर्मा ने लाखामंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण, सुरक्षा दीवार, मंदिर की छत एवं आंगन के निर्माण तथा क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मांग रखी। साथ ही पांडवकालीन गुफाओं एवं ऐतिहासिक अवशेषों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया।

उन्होंने जौनसार-बावर क्षेत्र में महिलाओं के लिए सिलाई, कढ़ाई, बुनाई एवं अन्य स्वरोजगार केंद्र स्थापित करने तथा उच्च शिक्षा के लिए डिग्री कॉलेजों में सुविधाओं के विस्तार की मांग की, ताकि स्थानीय युवाओं और महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

यमुना-गंगा घाटों के निर्माण की मांग

ज्ञापन में मां यमुना और मां गंगा के पवित्र तटों पर स्नान घाटों के निर्माण और सौंदर्यीकरण की मांग भी शामिल की गई। कहा गया कि इससे श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलने के साथ धार्मिक पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिल सकता है।

बचना शर्मा के अनुसार, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने क्षेत्र की मांगों पर संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष जौनसार-बावर और चकराता विधानसभा की समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया है और उन्हें उम्मीद है कि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी।

इस अवसर पर पूर्व युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश भी मौजूद रहे। उन्होंने भी क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी विषयों को राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखने में सहयोग किया।

बचना शर्मा ने केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, धार्मिक पर्यटन और आपदा राहत से जुड़े कार्यों पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चकराता विधानसभा और जौनसार-बावर क्षेत्र की लंबित मांगों पर भी शीघ्र कार्रवाई होगी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।