National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 4, 2026 11:10 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 4, 2026 11:10 pm

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन का द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन का द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न

 

विकासनगर जलकल कार्यालय में डीपी भट्ट व आलेंद्र कुमार की देखरेख में हुई निर्वाचन प्रक्रिया, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय

विकासनगर। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन, शाखा अनुरक्षण खंड देहरादून का द्विवार्षिक चुनाव शनिवार को विकासनगर स्थित जलकल कार्यालय में शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी डीपी भट्ट एवं आलेंद्र कुमार की देखरेख में पूरी कराई गई।

निर्वाचन के दौरान संगठन से जुड़े कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान संगठन की एकजुटता और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के संरक्षक रमेश बिंजोला, प्रदेश महामंत्री श्याम सिंह नेगी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत, मंडल महामंत्री विपिन उनियाल तथा मंडल मंत्री सतीश परछा सहित संगठन से जुड़े कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के साथ कर्मचारियों की समस्याओं, कार्यस्थल से जुड़े मुद्दों एवं उनके हितों को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आपसी समन्वय और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

निर्विरोध चुनाव संपन्न होने पर कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और कर्मचारी हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *