National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 4, 2026 3:45 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 4, 2026 3:45 am

विकासनगर पुलिस ने चार वारंटी किए गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

विकासनगर पुलिस ने चार वारंटी किए गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

 

विकासनगर। न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी न्यायालय में लंबित सात वादों से संबंधित हैं।

 

पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। अभियान के तहत 3 अगस्त को पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार वारंटियों में सुनील कुमार उर्फ गुज्जर (34 वर्ष), अजय (28 वर्ष), खुर्शीद अहमद (35 वर्ष) और इनाम (48 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इनके विरुद्ध चोरी, चोरी का माल बरामदगी, आर्म्स एक्ट तथा एनआई एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चंद्रशेखर नौटियाल, उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र तोमर, कांस्टेबल पवन बिष्ट, कांस्टेबल चमन चौहान और कांस्टेबल अजय सिंह शामिल रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *