National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 19, 2026 6:58 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 19, 2026 6:58 pm

घर में ग्राहकों को बुलाकर बेचती थी स्मैक, 37 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

घर में ग्राहकों को बुलाकर बेचती थी स्मैक, 37 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

 

विकासनगर। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर कोतवाली पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला के कब्जे से करीब 11 लाख रुपये कीमत की 37 ग्राम अवैध स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर 2 अगस्त की रात करीब 8:05 बजे कुंजा ग्रांट निवासी मुस्कान पत्नी सोनू (21 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक एक स्थानीय महिला से खरीदती थी और पैसे के लालच में अपने घर पर ग्राहकों को बुलाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचती थी।

 

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जिस महिला से आरोपी ने स्मैक खरीदने की बात कही है, उसके खिलाफ धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत जांच की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट तथा वर्ष 2026 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता, कांस्टेबल रजनीश, महिला कांस्टेबल रुचिता डोभाल और पीआरडी जवान आनंद सिंह शामिल रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।