National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 19, 2026 5:39 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 19, 2026 5:39 pm

लाखामंडल के विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग, सौंपा ज्ञापन

 

 

लाखामंडल के विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग, सौंपा ज्ञापन

 

चकराता। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और शिक्षित उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को भाजपा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती बचना शर्मा एवं पूर्व युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड जनजाति आयोग के निदेशक संजय टोलिया को ज्ञापन सौंपा।

 

श्रीमती बचना शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीब, वंचित एवं जनजाति समाज के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। लाखामंडल आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय भी इसी सोच का उदाहरण है, जहां गरीब बेटियों को निःशुल्क शिक्षा, भोजन और आवास की सुविधा मिलती है।

 

उन्होंने कहा कि लाखामंडल क्षेत्र के आश्रम पद्धति एवं प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के कई पद रिक्त हैं। शिक्षकों की कमी के कारण एक शिक्षक को तीन से चार कक्षाओं का जिम्मा संभालना पड़ रहा है। उन्होंने बढ़ती छात्र संख्या के अनुरूप विद्यालयों में सीटें बढ़ाने की भी मांग की।

 

ज्ञापन के माध्यम से तीन प्रमुख मांगें रखी गईं—एक माह के भीतर रिक्त शिक्षक पदों पर नियुक्ति, छात्र संख्या के आधार पर सीटों में वृद्धि तथा शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों का नियमित निरीक्षण।

 

श्रीमती शर्मा ने विश्वास जताया कि निदेशक संजय टोलिया इस जनहित के मुद्दे को सरकार के समक्ष प्राथमिकता से रखेंगे, जिससे गरीब एवं जनजाति समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

 

इस दौरान ओमप्रकाश, घनश्याम, पीरू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।