National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 1, 2026 3:35 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 1, 2026 3:35 am

कटापत्थर के पास अवैध लकड़ी से लदी पिकअप पकड़ी

कटापत्थर के पास अवैध लकड़ी से लदी पिकअप पकड़ी

लांघा रेंज के वनकर्मियों ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन जब्त कर जांच शुरू

रिपोर्ट गजमफर ख़ान

विकासनगर, उत्तराखंड। मानसून सत्र के दौरान नदियों में बहकर आने वाली लकड़ी तथा अवैध रूप से काटी गई लकड़ी की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन मानसून के तहत संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी गई है।

 

इसी क्रम में भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी की लांघा रेंज के अंतर्गत कटापत्थर-जूडो मार्ग पर वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी से लदी एक पिकअप वाहन को पकड़कर जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार लांघा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी को कटापत्थर-जूडो मार्ग से लकड़ी की अवैध तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी ने वनकर्मियों को मौके पर भेजकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान जूडो की ओर से विकासनगर की तरफ आ रही एक पिकअप को वनकर्मियों ने रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में लकड़ी लदी हुई पाई गई, जिसके संबंध में वन विभाग की टीम द्वारा आवश्यक दस्तावेज मांगे गए।

वनकर्मियों ने वाहन को कब्जे में लेकर बाढ़वाला रेंज कार्यालय परिसर में खड़ा कर दिया है। वन विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि मानसून के दौरान जूडो डैम साइट की झील में आरक्षित वन क्षेत्रों से बहकर आने वाली लकड़ी जमा होती है। आरोप है कि इसी लकड़ी को कुछ लोग स्थानीय स्तर पर सांठगांठ कर अवैध रूप से बेच देते हैं और बाद में लकड़ी को वाहनों के माध्यम से विकासनगर क्षेत्र में पहुंचाकर ऊंचे दामों पर बेचने का प्रयास किया जाता है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

लांघा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि वन अपराध किसी भी प्रकार का हो, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध लकड़ी, उपखनिज अथवा वनों से संबंधित किसी भी अपराध की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए पिकअप वाहन की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *