National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

July 17, 2026 3:21 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

July 17, 2026 3:21 am

हरेला पर्व पर सेपियंस विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, निकाली जागरूकता रैली

हरेला पर्व पर सेपियंस विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, निकाली जागरूकता रैली

 

हरबर्टपुर (देहरादून)। उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर सेपियंस विद्यालय, हरबर्टपुर में विशेष प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन में पर्यावरण संरक्षण तथा हरियाली बढ़ाने के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

oplus_2097152

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ, जिसके संचालन की जिम्मेदारी प्रताप सदन के विद्यार्थियों ने संभाली। इसके बाद छात्रों ने गीत, नृत्य एवं उत्तराखंडी लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कक्षा 5 एवं 6 के विद्यार्थियों ने लोकगीतों के माध्यम से हरेला पर्व की सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया, वहीं ‘पेड़ लगाओ’ विषय पर आधारित नृत्य ने पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया।

विद्यार्थियों ने हरेला पर्व के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया और उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

oplus_2097152

विद्यालय की निर्देशिका रश्मि गोयल ने अपने प्रेरक संबोधन में प्रकृति संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। वहीं प्रधानाचार्या गीता नेगी ने हरी झंडी दिखाकर जन-जागरूकता रैली को रवाना किया और कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

oplus_2097152

कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने विद्यालय के आसपास जागरूकता रैली निकालकर लोगों को वृक्षारोपण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। रैली का संचालन शिक्षिका निशा चौहान के मार्गदर्शन में किया गया। इसके साथ ही कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर एवं आसपास पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता, सामाजिक उत्तरदायित्व और प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *