National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

July 15, 2026 4:16 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

July 15, 2026 4:16 am

हिस्ट्रीशीटर चोरी की फिराक में अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर चोरी की फिराक में अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार

 

विकासनगर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पर पहले से एक दर्जन मुकदमे दर्ज

 

विकासनगर, देहरादून। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

 

पुलिस के अनुसार अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कुंजा ग्रांट क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध खुखरी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी करने के इरादे से निकला था और लोगों को डराने के लिए अपने साथ खुखरी रखी हुई थी।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरमान उर्फ काला (30 वर्ष), पुत्र फारूक, निवासी कुंजा ग्रांट, कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी थाना विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पहले से लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखे हुए थी।

 

इस कार्रवाई को कांस्टेबल रजनीश कुमार एवं हेड कांस्टेबल मनोज ने अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *