National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 7:07 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 7:07 pm

उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों से लोकतंत्र की एक बेहद खूबसूरत और सांस्कृतिक तस्वीर सामने आई है।

उत्तरकाशी 

रिपोर्ट कीर्ति निधि सजवाण

उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों से लोकतंत्र की एक बेहद खूबसूरत और सांस्कृतिक तस्वीर सामने आई है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के तहत जनपद के सीमांत क्षेत्र स्थित बरी गांव में जब बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करने पहुंचे, तो ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक था। निर्वाचन आयोग की इस जमीनी मुहिम का स्वागत ग्रामीणों ने बेहद अनोखे और पारंपरिक अंदाज में किया।

मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और अपडेटेड बनाने के इस अभियान को खास बनाने के लिए बरी गांव के नागरिकों ने अपनी समृद्ध लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पारंपरिक ‘ताँदी’ और ‘हारुल’ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। पहाड़ों में गूंजते पारंपरिक संगीत की थाप और थिरकते कदमों के बीच ग्रामीणों ने न केवल भारत निर्वाचन आयोग का धन्यवाद ज्ञापित किया, बल्कि पूरे सीमांत क्षेत्र में मतदाता जागरूकता का एक अनुकरणीय संदेश भी दिया।

7 जुलाई तक घर-घर जाएंगे अधिकारी

निर्वाचन आयोग की इस विशेष मुहिम के तहत बीएलओ आगामी 7 जुलाई तक क्षेत्र के प्रत्येक घर का व्यक्तिगत दौरा करेंगे। इस दौरान वे सभी ग्रामीणों को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें मौके पर ही भरकर वापस भी प्राप्त करेंगे। सीमांत वासियों ने आयोग की इस घर-द्वार वाली पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या संशोधन कराने में बुजुर्गों और युवाओं को काफी सहूलियत होगी।

डीएम ने की सहयोग की अपील

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपद के सभी नागरिकों से इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया है। उन्होंने अपील की है कि 7 जुलाई तक चलने वाले इस पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी लोग बीएलओ का पूरा सहयोग करें, सही जानकारी उपलब्ध कराएं और समय सीमा के भीतर अपने प्रपत्र भरकर अनिवार्य रूप से जमा करवाएं ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।