National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 7:06 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 7:06 pm

जौनसार-बावर महोत्सव में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं, विकास योजनाओं की झड़ी

जौनसार-बावर महोत्सव में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं, विकास योजनाओं की झड़ी

सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. केदार सिंह स्टेडियम, नागथात में आयोजित जौनसार-बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने स्व. केदार सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें समरजेंस मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं डामरीकरण, प्राथमिक विद्यालय नागथात को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करना, चकराता ब्लॉक के बागी-खेड़ा-कोटा-तपलाड़ मार्ग पर यमुना नदी में 60 मीटर स्पैन पुल का निर्माण, क्यारापुल-डामटा-म्यूँडा मार्ग का विस्तार, तथा कालसी क्षेत्र में सकरोल से महासू महाराज थैना तक सड़क निर्माण शामिल हैं।

इसके अलावा, यमुना नदी से पंपिंग पेयजल योजना, जगथान-बुरायला मार्ग से उदांवा तक सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल करने तथा द्वीना से बिसोई खुना अलमान तक नए संपर्क मार्ग के निर्माण की भी घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने जौनसार-बावर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि यहां की लोक संस्कृति, परंपराएं और एकता की भावना राज्य की पहचान हैं। उन्होंने महासू देवता को नमन करते हुए कहा कि यह क्षेत्र उत्तराखंड की आत्मा का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में जनजातीय समाज के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान और वन धन योजना प्रमुख हैं। राज्य सरकार भी जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 128 जनजातीय गांवों को चिन्हित कर वहां बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही, कालसी, मेहरावना, बाजपुर और खटीमा में एकलव्य विद्यालय संचालित हो रहे हैं और चकराता व बाजपुर में नए विद्यालयों का निर्माण जारी है।

 

उन्होंने कहा कि जनजातीय बेटियों के विवाह के लिए 50 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है तथा जनजातीय शोध संस्थान के लिए 1 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड स्थापित किया गया है।

कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान, मधु चौहान, गीता राम गौड़, नरेश चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।