National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 7:07 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 7:07 pm

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता रामनगर की युवती की तलाश तेज, दो साथियों पर केस दर्ज

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता रामनगर की युवती की तलाश तेज, दो साथियों पर केस दर्ज

उत्तरकाशी संवादाता। कीर्ति निधि सजवान

जनपद के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र से ट्रेकिंग के दौरान लापता हुई नैनीताल निवासी 24 वर्षीय युवती कु. बबीता पाण्डे की सुरक्षित बरामदगी के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। पुलिस अधीक्षक (SP) श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस, SDRF, NDRF, NIM, ITBP, सेना और वन विभाग की संयुक्त टीमें अत्याधुनिक तकनीकों के सहारे दिन-रात व्यापक खोज अभियान चला रही हैं।

बीती 29/30 मई की रात से लापता युवती की तलाश के लिए सुदूर पहाड़ी रास्तों, घने जंगलों, खाइयों और झाड़ियों में सघन चेकिंग की जा रही है। खोज अभियान को गति देने के लिए ड्रोन कैमरों, श्वान दल (डॉग स्क्वाड) और हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण की मदद ली जा रही है। यही नहीं, एसडीआरएफ की 6 सदस्यीय डीप डाइविंग टीम ने दयारा और गोई बेस कैंप के पास स्थित झीलों व दलदली इलाकों में भी गहन सर्च ऑपरेशन चलाया है।

दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आपराधिक पहलू की भी जांच

इस मामले में गुमशुदगी के साथ-साथ पुलिस हर संभावित आपराधिक पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली मनेरी में युवती के साथ आए दो साथियों के खिलाफ मु0अ0सं0 10/2026, धारा 140(3) बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

100 से अधिक लोगों से पूछताछ, खंगाली जा रही CDR

प्रकरण के खुलासे के लिए पुलिस और सर्विलांस की टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस अब तक युवती के सह-ट्रेकर्स, गाइड, स्थानीय बकरवाल, घोड़ा-खच्चर संचालकों और पोर्टर सहित 100 से अधिक लोगों से कड़ी पूछताछ कर चुकी है। दयारा ट्रेक के तीन प्रमुख मार्गों (वार्सू, रैथल व नटीण) के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और मोबाइल लोकेशन का बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है।

गुमशुदा युवती का विवरण:

नाम: कु. बबीता पाण्डे (उम्र 24 वर्ष)

पिता का नाम: श्री गोपाल पाण्डे

निवासी: ग्राम चिल्किया, रामनगर, जनपद नैनीताल।

 

पुलिस ने सभी जनपदों, थानों और सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चस्पा किए हैं। यदि किसी भी ट्रेकर, गाइड या स्थानीय नागरिक को इस संबंध में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत इन नंबरों पर सूचित करें:

एसएचओ मनेरी: 9411112863

जांच अधिकारी: 8193990347

पुलिस कंट्रोल रूम उत्तरकाशी: 9411112976

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।