National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 9, 2026 1:00 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 9, 2026 1:00 am

आशुतोष सजवाण: नशा तस्करों की खैर नहीं! यमुनोत्री मार्ग पर बड़कोट पुलिस ने दबोचा स्मैक तस्कर

आशुतोष सजवाण: नशा तस्करों की खैर नहीं! यमुनोत्री मार्ग पर बड़कोट पुलिस ने दबोचा स्मैक तस्कर

संवादाता कीर्ति निधि सजवाण

आशुतोष सजवाण: चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम और नशामुक्त बनाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस का अवैध गतिविधियों और तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक (एसपी) उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चेकिंग के दौरान बड़कोट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने यमुनोत्री हाईवे पर फूलचट्टी के पास से एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से लाखों रुपये की अवैध स्मैक बरामद की है।

चेकिंग के दौरान दबोचा गया आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम यात्रा मार्ग पर संदिग्धों और वाहनों की सघन निगरानी कर रही थी। कल शाम यमुनोत्री हाईवे पर फूलचट्टी के पास चलाए जा रहे इसी चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बरामद स्मैक की कीमत करीब ₹2.80 लाख आंकी जा रही है।

अभियुक्त की पहचान राहुल चौहान (उम्र 26 वर्ष), पुत्र अजब सिंह चौहान, निवासी ग्राम म्यूंडा, थाना चकराता, जिला देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बड़कोट में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: एसपी

मामले की जानकारी देते हुए एसपी उत्तरकाशी ने साफ किया कि चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करी, मादक पदार्थों की बिक्री और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, मजबूत कानून व्यवस्था और शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करना उत्तरकाशी पुलिस की सबसे पहली प्राथमिकता है और यह अभियान आगे भी इसी तरह आक्रामक रूप से जारी

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *