National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

July 29, 2026 3:29 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

July 29, 2026 3:29 am

विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

 

अम्बेडकरनगर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास खंड जलालपुर की ग्राम सभा भिटौरा में सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव शिवाकांत मिश्रा, ग्राम प्रधान अनीता वर्मा, प्रधानाध्यापक गीता चौधरी, सहायक अध्यापक उमा चौधरी, रसोइया नीतू, सफाई कर्मचारी रामशकल तथा मुकेश यादव सहित अन्य लोगों ने प्राथमिक विद्यालय भिटौरा परिसर एवं ग्राम सभा के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया।

 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। पेड़ न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण अभियान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *