National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

July 29, 2026 5:02 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

July 29, 2026 5:02 am

प्राकृतिक संसाधान: पूर्वजो से मिली विरासत नही भावी पीढ़ी की अमानत है

 

5 जून 2026, डाकपत्थर

प्राकृतिक संसाधान: पूर्वजो से मिली विरासत नही भावी पीढ़ी की अमानत है

आज दिनांक 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के बी एड विभाग के छात्र – छात्राओं द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किये, जिसमें मुख्य विषय पर्यावरण जागरुकता , पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता, उपभोग साक्षरता एवं अदृश्य कचरा आदि थे। छात्र-छत्राओं में अंजलि, सरोजनी, तनीषा धवन एवं पारुल ने पर
अपने विचार प्रस्तुत किये और बताया कि हम अपने पर्यावरण को कैसे संरक्षित रख सकते हैं और पर्यावरण की वर्तमान स्थिति हमारे लिए एवं आने वाली पीढ़ी के लिए कितनी भयावह हो सकती है।
कार्यक्रम की शुरुआत
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डी एस नेगी जी ने किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में बताया कि इस वर्ष पर्यावरणदिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” है उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधन हमें पूर्वजों से मिली विरासत नहीं बल्किभावी पीढ़ी की अमानत है , इसलिए हमें उनका प्रयोग बहुत सोच समझकर करना चाहिए उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हम सभी अपनी छोटी छोटी आदतों में थोड़ा सा बदलाव कर के अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना सहयोग दे और साथ ही अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करें ।
अंत मे कार्यक्रम का समापन बी एड विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रुचि बहुखंडी ने अपने सम्बोधन के साथ किया उन्होंने बताया कि हमें प्लास्टिक आदि से बनी वस्तुओं का कम से कम उपयोग करना चाहिए एवं कैमिकल निर्मित उत्पादों के उपयोग को भी कम से कम कर अपने पर्यावरण के संरक्षण में अहम भूमिका निभानी चाहिए साथ ही उन्होंनेअदृश्य कूड़े के बारे में भी बताया कि किस प्रकार अदृश्य कचरा हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। और हम उसके प्रति बिल्कुल भी जागरुक नही है।। तत्पश्चात सभी अध्यापकों एवं छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया और संकल्प कि कि हम सभी पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वयं तो जागरूक होंगे ही साथ ही अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर बी एड विभाग के अध्यापक वर्ग डॉ कविता बडोला, श्रीमती दीपमाला धीमान, श्री जे पी नौगाईं, श्री अभिषेक गौड़, विमल डबराल एवं श्री आवेश उपस्तिथ रहे। वहीं छात्र छात्राओं में मनोज, सीमा, निकिता, आस्था, अदीबा, तनीषा, अंशिका, पूजा, प्रिया, नीलम, शिवानी, साक्षी, नेहा, लक्ष्मी, अमीषा, आरती एवं दर्शना आदि उपस्तिथ रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *