National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 10:23 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 10:23 pm

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आसन बैराज, विकासनगर, देहरादून में हरित योग कार्यक्रम का सफल आयोजन।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आसन बैराज, विकासनगर, देहरादून में हरित योग कार्यक्रम का सफल आयोजन।

 

 

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयुर्वेदिक विभाग द्वारा हरित योग कार्यक्रम का आयोजन।

 

देहरादून: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आज दिनांक 5 जून 2026 दिन शुक्रवार को जनपद देहरादून के आसन बैराज, विकासनगर, देहरादून में हरित योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग”

 ( Yoga For Healthy Aging) निर्धारित की गई है।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० मिथिलेश कुमार एवं अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० सविता कोठियाल के निर्देशो के क्रम में आयोजित इस विशेष योग सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेन्द्र प्रसाद पटेल पार्षद हरबर्टपुर द्वारा भगवान धन्वन्तरि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

मीडिया प्रभारी डॉ० डी० सी० पसबोला ने बताया कि प्रातः 7 बजे से 08:00 बजे तक चले इस सत्र में योग अनुदेशक अंकुश कुमार, प्रताप सिंह एवं शर्मिला ने योग सत्र का संचालन किया। योग अनुदेशक द्वारा उपस्थित जनसमूह को कॉमन योगा प्रोटोकॉल का बेहतरीन अभ्यास कराया गया। योग शिविर मे 48 लोगों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को प्राकृतिक एवं हरित वातावरण में, छायादार वृक्षों के बीच योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित करना था। इसके साथ ही योग से होने वाले शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करने और योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया ताकि आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर व्यापक जन जागरूकता पैदा की जा सके

मंच का संचालन डॉ० प्रीति मिश्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ० प्रीति मिश्रा (नोडल अधिकारी), डॉ० सरिता राय, नन्दिता बिष्ट एवं यशोधा फार्मेसी अधिकारी, सतपाल गुलेरिया, भूपेन्द्र सिंह रावत कर्मचारी और क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों और सभी प्रतिभागियों को सूक्ष्म जलपान का वितरण किया गया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।