National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 10:19 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 10:19 pm

आरटीई का दायरा इंटरमीडिएट तक बढ़ाने की मांग, मोर्चा ने शासन में दी दस्तक

आरटीई का दायरा इंटरमीडिएट तक बढ़ाने की मांग, मोर्चा ने शासन में दी दस्तक

देहरादून | सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय

देहरादून में शिक्षा के अधिकार को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई है। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन से मुलाकात कर आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के दायरे को बढ़ाने की मांग उठाई।

नेगी ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि वर्तमान में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act) के तहत केवल कक्षा 8 तक ही निशुल्क शिक्षा का प्रावधान है, जो आज के समय में तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने मांग की कि इस दायरे को बढ़ाकर इंटरमीडिएट (कक्षा 12) तक किया जाए, ताकि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

इसके साथ ही उन्होंने आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए निर्धारित 25 प्रतिशत कोटे को बढ़ाकर 35 से 40 प्रतिशत किए जाने की भी मांग की। उनका कहना है कि मौजूदा कोटा जरूरत के मुकाबले काफी कम है।

नेगी ने कहा कि आठवीं कक्षा तक तो गरीब छात्रों को निजी स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा मिल जाती है, लेकिन इसके बाद उन्हें या तो पढ़ाई छोड़नी पड़ती है या फिर सरकारी स्कूलों का रुख करना पड़ता है, जहां शिक्षा की गुणवत्ता में काफी अंतर देखने को मिलता है। इससे छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार इन छात्रों की शिक्षा पर निवेश करती है, तो इससे देश की दिशा और दशा दोनों में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में प्रवीण शर्मा पिन्नी भी मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।