National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 5, 2026 12:12 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 5, 2026 12:12 am

गढ़वाली फिल्म पितृकूड़ा रिलीज

गढ़वाली फिल्म पितृकूड़ा रिलीज

मसूरी उत्तराखंड

पहाड़ की संस्कृति पर आधारित गढ़वाली फिल्म पितृकूड़ा आज बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया और फिल्म की जमकर तारीफ की
लेखक निर्माता निर्देशक प्रदीप भंडारी के निर्देशन और पर्वतीय बिगुल के बैनर तले बनी पितृकूड़ा फिल्म को उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में फिल्माया गया है जिसमें यहां के लोक कलाकारों का दमदार अभिनय और इसका मधुर संगीत दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है फिल्म में मुख्य भूमिका पद्म गुसाईं और शिवानी भंडारी ने निभाई है
आज रिट्स सिनेमा में फिल्म प्रदर्शित की गई जिसमें कलाकारों के साथ ही आम जनता ने भी फिल्म देखी और इसकी जमकर तारीफ की उत्तराखंड के साथ ही इस फिल्म को दिल्ली मुंबई और अन्य शहरों में भी प्रर्दशित किया जायेगा जिसको लेकर पूरी टीम बहुत उत्साहित हैं
फिल्म के मुख्य कलाकार पद्म गुसाईं ने बताया कि यह फिल्म दिल को छू लेने वाली है और पहाड़ों की संस्कृति और सभ्यता को दर्शाती है
शिवानी भंडारी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के लिए यह एक संदेश है और फिल्म के माध्यम से इसे आम लोगों तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया गया है उन्होंने कहा कि पितरों को पहाड़ों में भगवान का दर्जा दिया गया है आज की युवा पीढ़ी हमारे रीति रिवाज और संस्कारों को भूलती जा रही है और उन्हें यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए
इस अवसर पर फिल्म के निर्माता निर्देशक प्रदीप भंडारी ने कहा कि यह फिल्म उत्तराखंड के मूल संस्कारों पर आधारित है और यह उत्तराखंड में अपने पितरों के देहांत के बाद की परंपरा को दर्शाती है और उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आयेगी

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *