National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 17, 2026 5:39 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 17, 2026 5:39 pm

दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला, इलाके में आक्रोश 

दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला, इलाके में आक्रोश 

 

मेदनीपुर-बद्रीपुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दिनदहाड़े एक मेडिकल स्टोर संचालक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दुकानदार को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है और हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों में दहशत और गुस्सा दोनों साफ दिखाई दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार हमलावर का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला बताया जा रहा है, जो करीब 10-15 वर्ष पहले यहां आकर बस गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए आरोपी और उसके परिवार का उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश में आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के आदेश दिए।

सरेआम हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून का भय कायम रह सके।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *