नहर में कूदी महिला, दो मासूम बेटियां बचीं – SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
देहरादून के विकासनगर से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है… जहां एक महिला अपनी दो मासूम बेटियों के साथ नहर में कूद गई शक्ति नहर, पुल नंबर 1 के पास यह घटना हुई… महिला को नहर में बहते हुए देखा गया… मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
दोनों बच्चियों—एक करीब 3 साल की और दूसरी महज 3 महीने की—को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया… जहां उनकी हालत सुरक्षित बताई जा रही है।
वहीं, महिला की पहचान किरन चंदेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी मंडीचौक विकासनगर के रूप में हुई है… जो मूल रूप से जाखन विन्हार की रहने वाली है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और महिला की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, किरन की शादी साल 2020 में धीरज चंदेल से लव मैरिज के तहत हुई थी… पति हैदराबाद में नौकरी करता है और हाल ही में छुट्टी पर घर आया था… लेकिन घटना के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं था।
फिलहाल, महिला के इस कदम के पीछे की वजह क्या है… यह जांच का विषय बना हुआ है… पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
इस दर्दनाक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है… और कई सवाल खड़े कर दिए हैं।






