National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 3:49 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 3:49 pm

चकराता पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

चकराता पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

देहरादून, 14 मई 2026।

जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत चकराता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जनपद भर में नशे के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली चकराता पुलिस द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही अवैध शराब, चरस, स्मैक और गांजा जैसे मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान टाइगर फॉल पियातरा रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान पदमु पुत्र गद्दी, निवासी ग्राम सुजोऊ, कोतवाली चकराता, जनपद देहरादून (उम्र 46 वर्ष) के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0-03/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। चकराता पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 बरामद माल:

10 लीटर अवैध कच्ची शराब

गिरफ्तार अभियुक्त:

पदमु पुत्र गद्दी, निवासी ग्राम सुजोऊ, चकराता (उम्र 46 वर्ष)

 पुलिस टीम:

एसएसआई कृष्ण कुमार सिंह

कांस्टेबल यशपाल पंवार

कांस्टेबल मुनेश रावत

कांस्टेबल रविंद्र सजवाण

कांस्टेबल सुधीर

पुलिस द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *