National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 29, 2026 4:09 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 29, 2026 4:09 am

सीबीएसई परीक्षा में सेपियंस विद्यालय का दबदबा बरकरार, पछवादून टॉपर देकर रचा नया कीर्तिमान

सीबीएसई परीक्षा में सेपियंस विद्यालय का दबदबा बरकरार, पछवादून टॉपर देकर रचा नया कीर्तिमान

कला वर्ग में विधि शर्मा ने 98.8% के साथ किया टॉप, वाणिज्य में रिद्धिमा परमार 97% के साथ अव्वल

पछवादून क्षेत्र में एक बार फिर सेपियंस विद्यालय ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अपना परचम लहराते हुए उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। विद्यालय की छात्रा विधि शर्मा ने कला वर्ग में 98.8% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रिद्धिमा परमार ने वाणिज्य वर्ग में 97% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कला वर्ग में अदिति एवं दिशा पंवार ने 95.6% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इसके अतिरिक्त अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए।

विद्यालय स्तर पर भी परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा, जहां रिद्धिमा परमार ने 97% के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं उन्नति सैनी (93.2%) द्वितीय एवं प्रीति (93%) तृतीय स्थान पर रहीं। अन्य प्रमुख सफल विद्यार्थियों में खुशी गोगिया (92.8%), दिया गोसाई (90.2%), प्रियांशी गुप्ता (90.2%) और हर्ष तेगवाल (90%) शामिल हैं।

85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अनेक विद्यार्थियों ने भी विद्यालय का गौरव बढ़ाया, जिनमें तेजस्वी, साक्षी, सौम्या, आहना, सेलिना, वंश, दिव्यांशी, वृंदा, भव्या, वेदांश सैनी, नैतिक, सोनाली, समीक्षा, प्रियम, अनिका और अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्टता दिखाई। विधि शर्मा ने अंग्रेजी (98), हिंदी (99), इतिहास (100) और भूगोल (97) में शानदार अंक प्राप्त किए। दिशा पंवार ने राजनीति विज्ञान में 100 अंक हासिल किए, जबकि रिद्धिमा परमार ने अर्थशास्त्र में 97 अंक प्राप्त किए। विज्ञान और अन्य विषयों में भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। विद्यालय की निदेशिका रश्मि गोयल एवं प्रधानाचार्या गीता नेगी ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन—अध्यक्षा इंदिरा रानी सपरा, सचिव रवि कांत सपरा, प्रबंधक रशिता सपरा सहित समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का संदेश दिया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *