National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 29, 2026 4:13 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 29, 2026 4:13 am

दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ब्रह्मभोज के पूर्व यथार्थ गीता पाठ

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ब्रह्मभोज के पूर्व यथार्थ गीता पाठ

विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित कालजयी धर्म-शास्त्र यथार्थ गीता के प्रणेता समय के तत्व द्रष्टा महापुरुष अनंत विभूषित ब्रह्मऋषि करुणा निधान परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज के मुखारविंद से निसृत वाणी यथार्थ गीता पाठ का आयोजन जनपद अम्बेडकर नगर के तहसील जलालपुर अंतर्गत नेवादा खुर्द ग्राम सभा में स्वर्गीय श्री राजेन्द्र यादव जी के अंत्येष्टि के बाद हो रहे ब्रम्हभोज के पूर्व उनके परिजनों द्वारा आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाविकों को पूज्य श्री गुरु भगवान की कृपा प्रसाद के रूप में यथार्थ गीता वितरित किया गया व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विश्व विदित है कि विश्व गुरु भारत की पहचान ही गीता ज्ञान है जिसे आज परिभाषित कर पूज्य श्री स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज ने यथार्थ गीता का नाम दिया है। वर्तमान समय में धर्ममय जितने भी जटिल से जटिल प्रश्न है सबका समाधान यथार्थ गीता में है जिसको पढ़ने के बाद अन्य पोथियों में उलझने की जरुरत नहीं है। ज्ञातव्य हो कि यथार्थ गीता पाठ अब हर मांगलिक कार्यों में हो रहा है जिसकी ध्वनि जहां तक पहुंचती है लोग कृतार्थ हो जाते हैं। ऐसे में आयोजक मनोज यादव परिवार इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं। वे कुल छः भाई हैं पूरा भरा परिवार है और एक ही में रहते हैं जो समाज के लिए अनुकरणीय है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *