ईएमएस कंपनी के विरोध में मंडी चौक पर धरना, खराब मौसम में भी जुटे लोग
सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय
विकासनगर।
ईएमएस कंपनी की कार्यप्रणाली के विरोध में सोमवार को मंडी चौक पर पूर्व सभासद शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। खराब मौसम और तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, जिसके चलते कार्यक्रम निर्धारित समय से थोड़ी देर बाद शुरू हुआ।
धरने में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने कंपनी व शहरी विकास एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्य गुणवत्ता विहीन हैं और जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह धरना केवल शुरुआत है और आने वाले समय में इसे व्यापक जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।






