National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 17, 2026 4:09 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 17, 2026 4:09 am

टूटी सड़क पर फूटा गुस्सा — नेगी ने दी चेतावनी, “अब और नहीं सहेंगे लापरवाही”

टूटी सड़क पर फूटा गुस्सा — नेगी ने दी चेतावनी, “अब और नहीं सहेंगे लापरवाही”

 

विकासनगर से इस वक्त की बड़ी खबर… जहां जर्जर और टूटी-फूटी सड़कों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। डाकपत्थर रोड, खासकर नवाबगढ़ रोड की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं।

जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष और जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उनके साथ मोर्चा की टीम और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।

नेगी ने विभागीय लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़क पर बने गड्ढों की वजह से कई लोग चोटिल हो चुके हैं, वहीं कई बार छोटे वाहन पलट चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है।

उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो जन संघर्ष मोर्चा उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

स्थानीय लोगों का भी कहना है कि वे लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

अब देखना होगा कि विभाग इस चेतावनी के बाद जागता है या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार करता है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *