National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 10, 2026 4:50 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 10, 2026 4:50 pm

इंद्रा कॉलोनी में भीषण आग, 6 कच्चे घर जलकर खाक — लाखों का नुकसान 

इंद्रा कॉलोनी में भीषण आग, 6 कच्चे घर जलकर खाक — लाखों का नुकसान 

 

सहसपुर (देहरादून), 26 अप्रैल 2026:

थाना सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रा कॉलोनी, मेदनीपुर स्थित गुजर बस्ती में रविवार अपराह्न करीब 10:25 बजे अचानक आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना सहसपुर और चौकी धर्मावाला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

घटना स्थल पर लगभग 6 कच्चे डेरे/घर आग की चपेट में थे, जो मिट्टी और घास-फूस से बने होने के कारण देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की लपटें आसपास के अन्य घरों तक फैलने का खतरा भी उत्पन्न हो गया था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस सेलाकुई व विकासनगर से पहुंची दो दमकल गाड़ियों, पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति या पशु की जान का नुकसान नहीं हुआ।

जिन परिवारों के घर प्रभावित हुए, उनमें मुस्तका पुत्र कासिम, सदाम पुत्र गुस्तफा, याकूब पुत्र मुस्तफा, यामीन, जाफर पुत्र मुस्तफा तथा बसीर पुत्र गुलाम शामिल हैं, जो सभी गुजर बस्ती, इंद्रा कॉलोनी, मेदनीपुर के निवासी हैं।

पीड़ितों के अनुसार आग में घरेलू सामान के साथ-साथ लगभग 1 से 1.5 लाख रुपये की नगदी भी जलकर नष्ट हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण रसोई से निकली चिंगारी बताया जा रहा है, जो सूखे घास-फूस में लगकर तेजी से फैल गई। घटना के समय घर के बड़े सदस्य गेहूं की कटाई के लिए खेतों में गए हुए थे और घरों में केवल छोटे बच्चे मौजूद थे।

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *