National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 11, 2026 1:31 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 11, 2026 1:31 am

सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में दो दिवसीय स्टेकेशन कैंप का सफल आयोजन

सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में दो दिवसीय स्टेकेशन कैंप का सफल आयोजन

हरबर्टपुर, 26 अप्रैल:

सेपियंस विद्यालय, हरबर्टपुर में 24 से 25 अप्रैल तक आयोजित दो दिवसीय स्टेकेशन कैंप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कैंप में कक्षा 5वीं से 8वीं तक के लगभग 235 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कैंप को विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक गतिविधियों में विभाजित किया गया था। इसमें विद्यार्थियों को सुबह जल्दी उठने और समय पर सोने की आदत, दांतों की स्वच्छता, स्नान, व्यक्तिगत स्वच्छता, साइबर सुरक्षा, मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव, विज्ञान प्रयोग, खेलकूद, गणितीय गतिविधियाँ और पर्यावरण जागरूकता जैसे विषयों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही रोचक पहेलियाँ, एकल नृत्य, डीजे नाइट, मूवी शो, योग एवं ध्यान अभ्यास और संस्कार शिक्षा भी शामिल रही।

इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वच्छता, आत्म-देखभाल, तार्किक सोच और रचनात्मकता का विकास हुआ। कैंप ने उनके मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीमवर्क और जिम्मेदारी की भावना को भी बढ़ावा मिला।

इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल ने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने, लक्ष्य निर्धारित करने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए अनुशासन, आत्मनिर्भरता और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया।

कैंप के सफल संचालन में पारुल, अदिति आले, विभु गोयल, सीमा, वंदना, नितेश, रूपाली, निशा चौहान, संध्या, कृष, पूर्णिमा, कमल छेत्री, मोनिका शर्मा, किरण शर्मा एवं ज्योत्सना सहित समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

— सम्पादक: देवेन्द्र सिंह राय

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *