सडक दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध* *कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा की गई प्रभावी चैकिंग कार्यवाही में मो0अधि0 के
अन्तर्गत किये 61 चालान , 26 दुपहिया सीज, 6000 हजार रुपये से अधिक का समन शुल्क किया वसूल
विकास नगर उत्तराखंड जनपद में घटित सडक दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा प्रभावी चैकिंग कार्यवाही हेतु आदेश निर्गत किये गये थे। जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग –अलग दुर्घटना संभावित स्थानों पर चैकिंग कार्यवाही हेतु अलग-अलग टीमें गठित की गई। गठित टीमों द्वारा सडक दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी चैकिंग कार्यवाही करते हुये आज दिनांक -16/6/2025 को 61 वाहनों के चालान किये गये। जिसमें 26 दोपहिया वाहन सीज कर
6000 हजार रुपये से अधिक का समन शुल्क प्राप्त किया गया। वाहनों की चैकिंग कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों /स्वामियों को ओवर स्पीड/ओवर लोड /नशे का सेवन करने के पश्चात वाहन का संचालन न करना/ हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन संचालित करना आदि यातायात सम्बन्धी जानकारी देकर लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। उक्त चैकिंग अभियान जारी है।






