National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 5:05 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 5:05 pm

राष्ट्रपति की विशिष्ट अतिथि बनी जौनसार बावर की 6 महिलाएं

राष्ट्रपति की विशिष्ट अतिथि बनी जौनसार बावर की 6 महिलाएं
भारत चौहान कि कलम से 
स्वाभिमान वनधन केंद्र कालसी की अध्यक्ष प्रभादेवी, रीना देवी, प्यारो देवी, बनिता देवी, प्रभात चौहान और सुरेशना बनी राष्ट्रपति की विशिष्ट अतिथि
19 अगस्त कालसी । देश के पांच राज्यों में स्वयं सहायता के रूप में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भारत की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया। इस अवसर पर जौनसार बावर की छ: महिलाओं को राष्ट्रपति भवन में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ।
स्वतंत्रता दिवस पखवाड़े के अंतर्गत भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में जौनसार बावर की जिन 6 महिलाओं को राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया गया था उसमें स्वाभिमान वनधन केंद्र कालसी की अध्यक्ष प्रभादेवी, रीना देवी, प्यारो देवी, बनिता देवी, प्रभात चौहान और सुरेशना शामिल थी।
राष्ट्रपति की विशिष्ट अतिथि बनी जौनसार बावर की 6 महिलाएं
भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के माध्यम से उड़ीसा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, और राजस्थान आदि राज्यों के समाज के अंदर विभिन्न प्रकार के रचनात्मक एवं स्वरोजगार को लेकर कार्य करने वाले समूह के विभिन्न महिलाओं को राष्ट्रपति भवन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। जिसमें स्वाभिमान वन धन केंद्र कालसी की अध्यक्ष प्रभादेवी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति भवन में सम्मिलित हुई।
प्रभादेवी विगत चार वर्षो से कालसी में स्वयं सहायता समूह स्वाभिमान वनधन केंद्र के माध्यम से 300 से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से जोड़ा गया है।
श्रीमती प्रभादेवी ने कहा है कि यह तमाम महिलाएं विभिन्न प्रकार के फलों का जूस, अचार, आवला कैंडी आदि सहित विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार के काम केंद्र के माध्यम से संचालित कर रही हैं केंद्र में आने वाली महिलाएं स्वाभिमान व आत्मनिर्भरता के साथ समाज के अंदर कार्य कर सकें। उन्होंने कहा है कि वह राष्ट्रपति भवन में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग करके अत्यंत प्रसन्न है। इस अवसर पर उन्हें देश के प्रतिष्ठित विभिन्न स्थानों पर भी जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *