थाना सहसपुर पुलिस की अवैध नशे के विरुद्ध कार्यवाही में 10.59 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
बरामद स्मैक की कीमत 3 लाख 17 हजार रुप
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में *थाना सहसपुर पुलिस* द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 18/05/ 2025 को चेकिंग के दौरान सहसपुर सभावाला मार्ग स्थित नाले के पास से एक अभियुक्त को 10.59 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसपुर पर मु0अ0स0 – 109/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्टके अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय पेश किया गया।
पूछताछ के दौरान उसके द्वारा बताया कि वह स्मैक कुँजा ग्रांट से लेकर आया था।

नाम पता अभियुक्त
वहीद पुत्र मोहम्मद हसन निवासी बड़ा रामपुर जुमा मस्जिद के पास थाना सहसपुर उम्र 40 वर्ष।
बरामदगी विवरण
(1) 10.59 ग्राम अवैध स्मैक ।
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 122/12 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सहसपुर
2. मु0अ0सं0 90/15 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सहसपुर
3. मु0अ0सं0 10/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सहसपुर
4. मु0अ0सं0 369/18 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट थाना सहसपुर
5. मु0अ0सं0 312/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सहसपुर
6. मु0अ0सं0 186/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सहसपुर
7. मु0अ0सं0 77/16 धारा 379/411 आईपीसी थाना सहसपुर
8. मु0अ0स0 – 62/25 धारा 8/21/29
9. *मु0अ0स0 – 62/25 धारा 8/21/29
पुलिस टीम
1. वरिष्ठ उ0नि0 विकास रावत
2. Ct 1738 राजपुर
3. Ct 1444 नवबहार
4. Ct 1105 नरेश पंत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय देहरादून द्वारा जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन उत्तराखंड से संपर्क करें।






