National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 6:41 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 6:41 am

हनुमत धाम रोड स्थित वीर अर्जुन स्कॉलरशिप अकैडमी द्वारा आयोजित दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हुआ।

आज दिनांक 4 जून 2025 को हनुमत धाम रोड स्थित वीर अर्जुन स्कॉलरशिप अकैडमी द्वारा आयोजित दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हुआ। इसमें अलग अलग विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया
यह शिविर दिनांक 26 मई से आरम्भ हुआ था। बच्चे छुट्टियों का भरपूर आनन्द ले सकें, साथ ही साथ उनमें सृजनात्मकता का विकास हो, इस निमित्त उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक विभिन्न गतिविधियों का इस शिविर में समावेश किया गया था। विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं के गीत संगीत से भी बच्चों को रूबरू किया गया, मौज मस्ती से भरपूर शिविर की रूप रेखा तैयार की गई थी। समापन अवसर पर भाजपा विकासनगर मंडल के अध्यक्ष श्री शुभम गर्ग , उपाध्यक्ष रोहित रोहिला , महामंत्री प्रभात ठाकुर आदि मौजूद थे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री खुशी राम दत्त ने अभिभावकों की अपने बच्चों के प्रति संवेदनशीलता , उनके चहुमुखी विकास के लिए तत्परता को भारत के सुनहरे भविष्य की नींव बताया अतः उन्होंने सभी अभिभावकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कैंप में बच्चों के लिए गीत –संगीत , नृत्य, कराते, योगासन–प्राणायाम एवं बच्चों की सृजनात्मक व बौद्धिक क्षमता विकसित करने के हेतु आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग , “कुकिंग विदाउट फायर”, इनडोर गेम में शतरंज, लूडो, कैरम आदि खेलों को रखा गया था।
शिविर में बच्चों ने खूब उल्लास और आनंद लिया ।
उपस्थित अतिथियों मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग, उपाध्यक्ष रोहित रोहिला एवम् स्कूल के प्रबंधक प्रभात ठाकुर , रुचिका ठाकुर एवं प्रधानाचार्य श्री खुशी राम दत्त ने बच्चों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए । इस अवसर पर शिक्षिका एवम् शिक्षक शिवांसी बग्गा, स्नेहा, अलका, तीसा,अर्चना, वंदना, निकिता ,नरेंद्र, अनुराग आदि उपस्थित थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *